संधि (Seam )
संधि (Seam )
दो वर्णों ( स्वर या व्यंजन ) के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं . संधि में कहीं एक अक्षर और कहीं दो अक्षरों में परिवर्तन होता है और वहां दोनों अक्षरों के स्थान पर नया तीसरा अक्षर नए रूप में आ जाता है . इसी को संधि कहते हैं . उन पदों को मूल रूप में पृथक कर देना संधि विच्छेद है . जैसे -
विद्या + आलय = विद्यालय ( यह संधि है ) धनादेश = धन + आदेश ( यह संधि विच्छेद है )
भानु + उदय = भानूदय,
हिम + आलय = हिमालय .
राजा + इंद्र = राजेन्द्र ,
महा + ऋषि = महर्षि ,
लोक + उक्ति = लोकोक्ति .
संधि के भेद
भेद - संधि तीन प्रकार की होती है :-
- स्वर संधि
- व्यंजन संधि
- विसर्ग संधि .
संधि प्रकरण को आरम्भ करते समय हमें निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए -
१. स्वर दो प्रकार के होते है -
१. हस्व , २ . दीर्घ .
उदहारण - अ , आ हस्व स्वर हैं . ई , ए, ऐ,औ दीर्घ स्वर हैं .
२. अ , आ , हस्व व दीर्घ स्वर होते हुए भी समान स्वर हैं . इसी प्रकार ई , इ भी समान स्वर हैं .
३. बिना स्वर की सहायता के व्यंजन का उच्चारण नहीं हो सकता . व्यंजन के साथ स्वर छिपा रहता है . यथा ; क + अ = क .
1.स्वर संधि ( vowel sandhi ) - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश .
स्वर संधि के भेद ( Kinds of Vowel Sandhi )
स्वर संधि के पाँच भेद हैं :-
इनके पाँच भेद होते है -
- (i) दीर्घ संधि
- (ii गुण संधि
- (ii) वृद्धि संधि
- (iv) यर्ण संधि
- (v) अयादी संधि
(i)दीर्घ स्वर संधि-
नियम -दो सवर्ण स्वर मिलकर दीर्घ हो जाते है। यदि 'अ'',' 'आ', 'इ', 'ई', 'उ', 'ऊ' और 'ऋ'के बाद वे ही ह्स्व या दीर्घ स्वर आये, तो दोनों मिलकर क्रमशः 'आ', 'ई', 'ऊ', 'ऋ' हो जाते है। जैसे-
अ+अ =आ अत्र+अभाव =अत्राभाव
कोण+अर्क =कोणार्क
अ +आ =आ शिव +आलय =शिवालय
भोजन +आलय =भोजनालय
आ +अ =आ विद्या +अर्थी =विद्यार्थी
लज्जा+अभाव =लज्जाभाव
आ +आ =आ विद्या +आलय =विद्यालय
महा+आशय =महाशय
इ +इ =ई गिरि +इन्द्र =गिरीन्द्र
इ +ई =ई गिरि +ईश =गिरीश
ई +इ =ई मही +इन्द्र =महीन्द्र
ई +ई =ई पृथ्वी +ईश =पृथ्वीश
उ +उ =ऊ भानु +उदय =भानूदय
ऊ +उ =ऊ स्वयम्भू +उदय =स्वयम्भूदय
ऋ+ऋ=ऋ पितृ +ऋण =पितृण
(ii) गुण स्वर संधि
नियम- यदि 'अ' या 'आ' के बाद 'इ' या 'ई ' 'उ' या 'ऊ ' और 'ऋ' आये ,तो दोनों मिलकर क्रमशः 'ए', 'ओ' और 'अर' हो जाते है। जैसे-
अ +इ =ए देव +इन्द्र=देवन्द्र
अ +ई =ए देव +ईश =देवेश
आ +इ =ए महा +इन्द्र =महेन्द्र
अ +उ =ओ चन्द्र +उदय =चन्द्रोदय
अ+ऊ =ओ समुद्र +ऊर्मि =समुद्रोर्मि
आ +उ=ओ महा +उत्स्व =महोत्स्व
आ +ऊ = ओ गंगा+ऊर्मि =गंगोर्मि
अ +ऋ =अर् देव + ऋषि =देवर्षि
आ+ऋ =अर् महा+ऋषि =महर्षि
.
(ii) वृद्धि स्वर संधि
नियम -यदि 'अ' या 'आ' के बाद 'ए' या 'ऐ'आये, तो दोनों के स्थान में 'ऐ' तथा 'ओ' या 'औ' आये, तो दोनों के स्थान में 'औ' हो जाता है। जैसे-
अ +ए =ऐ एक +एक =एकैक
अ +ऐ =ऐ नव +ऐश्र्वर्य =नवैश्र्वर्य
आ +ए=ऐ महा +ऐश्र्वर्य=महैश्र्वर्य
सदा +एव =सदैव
अ +ओ =औ परम +ओजस्वी =परमौजस्वी
वन+ओषधि =वनौषधि
अ +औ =औ परम +औषध =परमौषध
आ +ओ =औ महा +ओजस्वी =महौजस्वी
आ +औ =औ महा +औषध =महौषध
(iv) यर्ण स्वर संधि
नियम- यदि'इ', 'ई', 'उ', 'ऊ' और 'ऋ'के बाद कोई भित्र स्वर आये, तो इ-ई का 'यू', 'उ-ऊ' का 'व्' और 'ऋ' का 'र्' हो जाता हैं। जैसे-
इ +अ =य यदि +अपि =यद्यपि
इ +आ = या अति +आवश्यक =अत्यावश्यक
इ +उ =यु अति +उत्तम =अत्युत्तम
इ + ऊ = यू अति +उष्म =अत्यूष्म
उ +अ =व अनु +आय =अन्वय
उ +आ =वा मधु +आलय =मध्वालय
उ + ओ = वो गुरु +ओदन= गुवौंदन
उ +औ =वौ गुरु +औदार्य =गुवौंदार्य
ऋ+आ =त्रा पितृ +आदेश=पित्रादेश
(v) अयादि स्वर संधि
नियम- यदि 'ए', 'ऐ' 'ओ', 'औ' के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो (क) 'ए' का 'अय्', (ख ) 'ऐ' का 'आय्', (ग) 'ओ' का 'अव्' और (घ) 'औ' का 'आव' हो जाता है। जैसे-
(क) ने +अन =नयन
चे +अन =चयन
शे +अन =शयन श्रो+अन =श्रवन (पद मे 'र' होने के कारण 'न' का 'ण' हो गया)
(ख) नै +अक =नायक
गै +अक =गायक
(ग) पो +अन =पवन
(घ) श्रौ+अन =श्रावण
पौ +अन =पावन
पौ +अक =पावक श्रौ+अन =श्रावण ('श्रा
2.व्यंजन संधि ( Combination of Consonants ) : -
परिभाषा - व्यंजन के साथ स्वर या व्यंजन के मेल को व्यंजन संधि कहते है . जैसे - दिक् + अंत = दिगंत,
सत् + जन = सज्जन , उत् + ज्वल = उज्ज्वल , सत् + आनंद = सदानंद , उत् + गम = उद्गम , परि + छेद = परिच्छेद , आ + छादन = आच्छादन , वि + छेद = विच्छेद .
3.विसर्ग संधि ( Combination Of Visarga ) :-
परिभाषा - विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार होता है , उसे विसर्ग संधि कहते हैं . जैसे - निः + रोग = निरोग . निः + संकोच = निस्संकोच , नमः + कार = नमस्कार , निः + तार = निस्तार , मनः + ताप = मनस्ताप , दुः + कर्म = दुष्कर्म , आवि : + कार = आविष्कार .
Comments
Post a Comment