उपसर्ग (Prefixes)
उपसर्ग (Prefixes)
वे शब्दांश हैं , जो किसी शब्द से पहले लगते हैं और उनके अर्थ को बदलते और प्रभावित करते हैं , उपसर्ग कहलाते हैं। जैसे - अधर्म , अनुगामी में क्रमशः "अ ' और 'अनु ' उपसर्ग है . शब्दों के प्रारंभ में उपसर्ग अंत में प्रत्यय लगते हैं . हिंदी उपसर्ग लगभग नहीं के बराबर हैं . ये या तो संस्कृत के हैं या उर्दू के . संस्कृत उपसर्ग १९ , हिंदी उपसर्ग १० , और उर्दू उपसर्ग १२ हैं . यथा - प्र , परा , अप , सम, अनु , अव , निस- निर , दुस , दुर, वि , आ , अधि, अपि, प्रति , परि , उप , आ आदि . जो हिंदी के उपसर्ग हैं , वे प्राय: तद्भव शब्दों के पूर्व रूप हैं . ये निम्न हैं - श , अध् , औ , उन , नि , भर , स , सु , कु , विन , दु आदि .
उपसर्ग के उदाहरण
१ . संस्कृत के उपसर्ग
| उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
| अति | अधिक | अत्यधिक , अतिशय |
| अप | बुरा ,अभाव | अपकार , अपमान , अपशब्द |
| अ | अभाव | अज्ञान , अधर्म , अस्वीकार |
| अनु | पीछे | अनुवाद , अनुरूप ,अनुक्रम |
| आ | ओर, सीमा | आगमन , आरम्भ ,आचरण |
२ . हिंदी के उपसर्ग
| उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
| अन | अभाव | अनजान , अनकहा , अनदेखा |
| अध् | आधा | अधपका , अधमरा |
| उन | एक कम | उनतीस , उनचास |
| दु | बुरा , हीन | दुबला , दुर्जन , दुर्बल |
| नि | रहित | निडर , निकम्मा |
३ . फ़ारसी के उपसर्ग
| उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
| बद | बुरा | बदसूरत , बदनाम , बददिमाग |
| बे | बिना | बेकाम , बेअसर , बेरहम |
| कम | थोड़ा | कमज़ोर , कमदिमाग , कमजात |
| ग़ैर | के बिना | गैरकानूनी , गैरजरूरी , ग़ैर हाज़िर |
| खुश | प्रसन्न | खुशनुमा , खुशगवार , खुशमिज़ाज |
Comments
Post a Comment